25 May 2025 11:34 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रक्तदान महादान की सूक्ति को समझते हुए रविवार को नोखा रोड़ स्थित श्री श्याम पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। स्वर्गीय ओमप्रकाश स्वामी व स्वर्गीय उदयाराम स्वामी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर का संचालन पीबीएम अस्पताल एवं मरुधरा ब्लड हेल्पलाइन ने किया।

शिविर की शुरूआत दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। मरुधरा के घनश्याम ओझा ने बताया कि शिविर में 100 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 85 लोग सफलतापूर्वक रक्तदान कर पाए।
रक्तदान में नारी शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धारणा स्वामी, संतोष, लीला स्वामी, पूर्णा कोठारी आदि ने रक्तदान किया। वहीं विजय कुमार स्वामी, नरोत्तम शर्मा, सुभाष विश्नोई, किशन स्वामी, मारुति नंदन, उमाशंकर स्वामी, लक्ष्मण स्वामी, परविंद्र, मितपाल, शशिकांत गहलोत आदि ने विशेष भूमिका निभाई। इस दौरान घनश्याम ओझा, रविशंकर ओझा, विक्रम अरोड़ा, पुलिस कांस्टेबल मुखराम जाखड़, प्रताप उपाध्याय, प्रदीप सिंह रूपावत, महेंद्र सिंह बीका, भैरू रतन ओझा, अमरनाथ तिवारी, एस रामचंद्रन, हैड कांस्टेबल सवाई सिंह व पीयूष जोशी आदि प्रमुखता से सक्रिय रहे।कार्यक्रम का समापन रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार प्रकट कर किया गया।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 June 2020 10:05 PM