02 April 2021 08:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुनाव पूर्व मची खलबली के बाद बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। 141 सदस्यों वाले इस संगठन में जयनारायण बिस्सा अध्यक्ष चुने गए हैं। विक्रम जागरवाल महासचिव व ख़बरमंडी न्यूज़ के फोटो जर्नलिस्ट राजेश छंगाणी की बंपर जीत हुई है। वहीं अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशियों में से भवानी शंकर जोशी व जयनारायण बिस्सा के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों के बीच जीत का अंतर मात्र दस वोट रहा।
तीनों प्रत्याशियों की जीत पर सभी प्रत्याशियों सहित सदस्यों ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान विजेताओं को मालाएं पहनाई गईं, गुलाल लगाया गया।
इसके अतिरिक्त चार कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर नारायण उपाध्याय, मुकुंद व्यास, दिनेश जोशी व अनिल रावत ने नामांकन भरा था। इनके सामने किसी ने नामांकन नहीं भरा, ऐसे में चारों निर्विरोध प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।
RELATED ARTICLES
29 October 2022 02:10 PM