19 March 2020 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की घोषणा की है। इस दिन सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कोई भी देशवासी घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। मोदी ने आवश्यक सेवाओं जैसे चिकित्सा, मुख्य सरकारी विभाग व मीडिया को छोड़कर अन्य समस्त नागरिकों को घरबंदी की पालना करने की अपील की है। ऐसा माना जा रहा है कि इससे कोरोना की स्थिति नियंत्रित हो सकती है। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इसके अलावा भी अगले कुछ सप्ताह तक बहुत जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले। इस दौरान घर से काम करने का प्रयास करें। वहीं साठ साल से ऊपर के नागरिकों को पूर्ण रूप से घर में रहने की अपील की गई है।
RELATED ARTICLES
23 February 2022 09:57 PM