03 January 2021 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के होटल में आर्मी मैन मृत पाया गया है। सीओ पवन भदौरिया से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विशाल गौरून तीर्थ स्तंभ स्थित होटल श्री गणेशम में पिछले दस दिनों से ठहरा हुआ था। आज सुबह से कोई हरकत ना हुई, तो कमरा खोला गया। जहां वह मृत पाया गया। मृतक की उम्र 30 वर्ष है। भदौरिया के अनुसार जवान चंडीगढ़ से रिलीव होकर बीकानेर आया था। यहां उसे कानासर यूनिट में ज्वाइनिंग करनी थी। बताया जा रहा है कि दस दिनों से वह होटल में शराब पी रहा था।
हालांकि मौत के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
RELATED ARTICLES
18 May 2020 10:23 AM