01 April 2022 11:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के लापता बालक रामदयाल व जिनेंद्र आखिर मिल गए हैं। पुलिस अब उनका मेडिकल करवा रही है। उन्हें बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।
ये था मामला: पुरानी लाइन, हरिराम मंदिर निवासी बालक व चौपड़ा बाड़ी निवासी उसका दोस्त 29 मार्च की सुबह बिना बताए कहीं चले गए थे। दोपहर तक बच्चे नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। शाम तक भी नहीं लौटे तो पुलिस थाने में मदद की गुहार लगाई गई। 30 मार्च की दोपहर को मुकदमा दर्ज हुआ।
ऐसे मिले बालक: परिजनों के अनुसार दोनों बालक बीकानेर से बस में बैठकर इंदौर चले गए थे। जहां से खंडवा जाने की तैयारी थी। खंडवा के पास एक बालक के मामा का घर है। वहां एक दिन स्टे कर आगे घूमने जाने की प्लानिंग थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। ऐसे में परिजनों को भनक लगी तो खंडवा में बालक के मामा को सूचना दी गई। मामा ने दोनों को बस स्टैंड से बरामद कर घर बिठा लिया। जहां से आज शाम 6 बजे दोनों बीकानेर लौटे।
परिजन अब बालकों को घर ले जाने के लिए व्याकुल है। मगर नियम बाधा बन रहे हैं।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 10:13 PM