30 May 2025 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का सिलसिला शुरू हो चुका है। हालांकि यह कितना ख़तरनाक है और कितना सामान्य इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पीबीएम में हुई 26 जांचों में 3 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें वेस्ट ब्लॉक जयपुर रोड़ से एक 12 वर्षीय बालक, पवनपुरी से एक 74 वर्षीय वृद्धा व गंगाशहर की मंगलम ग्रीन कॉलोनी से एक 50 वर्षीय पुरुष है। बता दें कि देशभर में अचानक कोरोना के मामले बढ़े हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि निरंतर जांचें चालू रहे तो कोरोना के मामले लगातार आते रहेंगे। कुछ माह पूर्व डेंगू व चिकनगुनिया के सीजन में मरीजों में कोरोना के लक्षण भी देखे गए। हालांकि जांचें बंद थी तो स्थिति स्पष्ट नहीं हुई।
अंदरखाने रिपोर्ट यह भी है कि बीकानेर में कोरोना जांच की किट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आवश्यकतानुसार जांचें होने में भी संदेह है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM