23 May 2021 03:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। औद्योगिक वाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के सदस्य रमेश अग्रवाल कालू ने आज मंत्री डॉ बीडी कल्ला से मुलाकात की। इस दौरान कोरोना महामारी से जुड़ी व्यवस्थाओं व नहरबंदी संबंधित चर्चा हुई। अग्रवाल ने जन समस्याओं से मंत्री कल्ला को अवगत करवाया। मंत्री कल्ला ने बताया कि हर साल की भांति इस बार भी नहरबंदी से पानी की किल्लत हो रही है। वे लगातार प्रशासन द्वारा जल टैंकर भिजवा रहे हैं। वे स्वयं कुछ दिनों से बीकानेर रुके हुए हैं। जलदाय विभाग के अधिकारियों को लगातार निर्देश दे रहे हैं।
इसी तरह अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति सहित समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है। कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगी हुई है।
इस दौरान कोरोना राहत कोष संस्था के संस्थापक महेंद्र कल्ला, राजीव यूथ क्लब अध्यक्ष अनिल कल्ला, हेमचंद पुरोहित, सुरेश व्यास व उपेंद्र श्रीमाली उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 10:13 PM