04 August 2024 04:03 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर यूआईटी के बीकानेर विकास प्राधिकरण में प्रमोट होने की खुशी में बीकानेर बीजेपी के नेताओं द्वारा आभार ज्ञापन का सिलसिला जारी है। अब शहर बीजेपी की टीम ने जयपुर जाकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व महामंत्री मोहन सुराणा ने अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। बीडीए देने हेतु आभार व्यक्त किया।


इस दौरान आचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने जिस तरह बीकानेर के विकास के लिए बीडीए की सौगात दी है, भविष्य में यह बीकानेर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान महामंत्री सुराणा ने भी मुख्यमंत्री से भी बीडीए के संबंध में चर्चा की। बता दें कि इससे पूर्व शहर भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा व विधायक जेठानंद व्यास से मिलकर भी आभार जताया था।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बीजेपी नेता गोपाल अग्रवाल, श्याम सिंह हाड़ला, विक्रम सिंह भाटी व नवरत्न सिंह साथ रहे।
RELATED ARTICLES
23 February 2022 09:57 PM