15 July 2020 12:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना महामारी के इस बुरे समय में भी आम आदमी राशन के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। ऐसे में एक भी व्यक्ति को भूखा न सोने देने के सरकारी दावे खोखले नज़र आने लगे हैं। शहर के लक्ष्मीनाथ मंदिर क्षेत्र में रहने वाले सोहन लाल को अब तक गेहूं नहीं मिला। बिहार से आकर यहां निवास कर रहे सोहनलाल का कहना है कि पिछले माह भी उसे बार बार तारीखें दी गई। फिर माह के अंत में कहा गया कि सरकार ने योजना ही बंद कर दी है। वहीं इस माह 15 जुलाई के बाद आने को कहा गया है। ऐसे में आर्थिक तंगी से जूझ रहे सोहन लाल व उसके परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। सोहनलाल का राशन कार्ड भवानी शंकर आचार्य के डिपो से पंजीकृत हैं। बता दें कि डिपो होल्डर्स द्वारा लॉक डाउन से लेकर अब तक हज़ारों गरीबों को परेशान किया गया।
RELATED ARTICLES
06 November 2020 07:41 PM