07 August 2021 11:36 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन रेलवे स्टेशनों सहित अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम होने की धमकी भरी सूचना ने मुंबई में खलबली मचा दी है। बीती रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बम होने की सूचना दी। कहा गया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला रेलवे स्टेशन व दादर रेलवे स्टेशन में बम रखा गया है।
सूचना पर मुंबई पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता सहित टीमें चारों स्थानों पर पहुंची। तलाशी अभियान चलाया गया मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। चारों स्थानों पर अभी भी पुलिस बल तैनात है। दो संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।
प्रथमदृष्टया मामला फर्जी कॉल का लग रहा है, लेकिन बम से हमले की आशंका को नजरंदाज नहीं किया गया है। पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है।
बता दें कि मुंबई में बम धमाकों का इतिहास रहा है। ऐसे में किसी भी कॉल को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM