02 January 2021 09:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस स्टेशन की कमान अब सीआई अरविंद भारद्वाज संभालेंगे। उन्होंने आज शाम जेएनवीसी थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है। दो दिन पूर्व हुए तबादलों में उन्हें लाइन से जेएनवीसी लगाया गया। इससे पहले वे गंगाशहर थानाधिकारी रहे। गंगाशहर में हुए फायरिंग कांड मामले में भारद्वाज ने स्पीडी तरीके से सभी आरोपियों को दबोच लिया था। माना जा रहा है कि अब जेएनवीसी क्षेत्र में भारद्वाज तहलका मचाएंगे।
RELATED ARTICLES
20 September 2020 11:36 PM