05 April 2021 07:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड के प्रति लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर बीकानेर में एक साथ 31 पॉजिटिव केस आए। लगातार बढ़ रहे मामलों से 2021 की अप्रेल डरावनी होती जा रही है। बावजूद इसके बाजारों, कटलों सहित सरकारी व प्राइवेट कार्यालयों में मास्क ना लगाने की खतरनाक हरकत करने से लोग बाज नहीं आ रहे।
आज आए पॉजिटिव में 1 दफ्तरी चौक, 2 जस्सूसर गेट, 1 पुरानी गिन्नाणी, 2 जोशी वाड़ा व ब्रह्मपुरी चौक, 6 रानी बाज़ार व पवनपुरी, 6 बीछवाल, 5 नापासर, 1 तोलियासर, 1 कालू, 1 गंगाशहर, 1 इंदिरा कॉलोनी तथा 4 हल्दीराम प्याऊ, सादुलगंज व शिव बाड़ी से है। बता दें कि बीकानेर नगरीय क्षेत्र के अधिकतर इलाकों से कोरोना पॉजिटिव केस आए चुके हैं। वहीं नोखा, नापासर, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, कोलायत आदि क्षेत्रों में भी लगातार पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऐसे में मास्क व वैक्सीन ही बेहतर विकल्प है।
RELATED ARTICLES
06 July 2020 03:14 PM