19 June 2020 12:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अमीश देवगन द्वारा सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर टिप्पणी मामले में मुस्लिम समुदाय आक्रोशित है। इसी के विरोध में बीकानेर की इंडियन यूथ पावर संस्था ने सदर थानाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है। यूथ पावर के सरंक्षक अब्दुल रहमान लोदरा ने कहा कि अमीश की टिप्पणी आपत्तिजनक है, इससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। आरोपी को भारत के कानून अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यूथ पावर की शहर अध्यक्ष मुमताज बानो व राष्ट्रीय संरक्षक अब्दुल रहमान लोदरा के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मंजू गोस्वामी, संतोष सोनी, आवेश कायमखानी, अकरम शम्मा, हाजिर खान, इस्माइल खिलजी व शाहरुख कल्लर आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
03 September 2020 01:00 PM