11 January 2022 11:09 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार की पहली रिपोर्ट ने बीकानेर के होश उड़ा दिए हैं। सुबह जारी हुई पहली रिपोर्ट में एक साथ 118 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अधिकतर पॉजिटिव बीकानेर नगरीय क्षेत्र से हैं। पॉजिटिव आए लोगों में 2 साल की बच्ची से लेकर 77 साल के वृद्ध तक हर उम्र के लोग शामिल हैं। बाहर से बीकानेर लौट रहे लोग भी पॉजिटिव मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण परकोटे के भीतर के लगभग के हर मोहल्ले से लेकर जेएनवीसी, पवनपुरी, रानी बाज़ार, सादुलगंज, गंगाशहर, भीनासर, मुरलीधर सहित चारों तरफ फैली हर कॉलोनी तक पहुंच चुका है।
बता दें कि पिछले 8-9 दिनों में अब तक 1100 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। रविवार तक करीब 10 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव मिल रहे थे मगर सोमवार को प्रतिशत आंकड़ा छलांग लगाकर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया। हालांकि सोमवार को सैंपलिंग भी आधी हुई थी। बता दें कि सोमवार 752 सैंपलों की जांच में 193 पॉजिटिव मिले। देखें आज की सूची


RELATED ARTICLES
01 December 2023 10:58 PM