30 January 2023 07:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र के बाद अब नयाशहर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने पुलिस को चैलेंज कर दिया है। आज दिनदहाड़े वैद्य मघाराम एजेंसी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई। सीओ सिटी दीपचंद सहारण के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात की। राजाराम विश्नोई एजेंसी से निकला था तभी घात लगाए बैठे लुटेरों ने उसका बैग लूट लिया।
परिवादी ने पुलिस को बताया है कि बैग में डेढ़ लाख रूपए थे। सीओ सिटी ने बताया कि वारदात की सूचना के साथ ही पुलिस तंत्र सक्रिय हो गया। आरोपियों की पहचान व तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। अलग अलग टीमें कार्य कर रही है।
बता दें कि अपराध के मामले में नयाशहर थाना क्षेत्र बीकानेर शहर की टॉप लिस्ट में रहता है। ऐसे में नयाशहर पुलिस के खूफिया तंत्र की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। कहीं ना कहीं नयाशहर पुलिस अपराध रोकने में नाकाम दिखती है। हालांकि जिला पुलिस के आला अधिकारियों की सक्रियता की वजह से वारदातों के बाद अपराधियों की धरपकड़ तेज होती है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
16 January 2023 03:13 PM