28 October 2021 02:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में घूम रहे बंदूक धारी बदमाशों पुलिस ने दबोच लिया है। मामला बीती रात का है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पास घड़सीसर रोड़ पर दो व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोचा। एक पास देशी कट्टा मिला व दूसरे के पास 312 बोर का कारतूस मिला।
आरोपियों की पहचान जेगला हाल पटेल नगर निवासी रामचंद्र पुत्र चौथाराम विश्नोई व पलाना निवासी गंगाजल पुत्र सूरज मल जाट के रूप में हुई है। रामचंद्र के खिलाफ पहले से 5-6 मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ चोरी व मारपीट के मुकदमें हैं। वहीं गंगाजल के खिलाफ भी दो मुकदमें दर्ज हैं। ख़बर लिखने तक पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रही थी। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
15 October 2024 10:42 PM