22 April 2021 08:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूआईटी बीकानेर के भूतपूर्व चेयरमैन श्रीगोपाल अग्रवाल का निधन हो गया है। घटना कुछ देर पहले की है। अग्रवाल के रिश्तेदार कांग्रेस नेता रमेश कुमार अग्रवाल (कालू) ने बताया कि श्रीगोपाल ने आज देर शाम आयुष्मान हार्ट केयर में अंतिम सांस ली। करीब तीन माह पूर्व वे लकवा व ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया। करीब तीन माह वहां इलाज चला मगर वे कोमा से बाहर नहीं आए। हाल ही में 6 दिन पहले उन्हें बीकानेर लाकर भर्ती करवाया। आज दिन में ऑक्सीजन की कमी हुई, अस्पताल में भी ऑक्सीजन नहीं थी। इस पर मंत्री डॉ बीडी कल्ला व कलेक्टर नमित मेहता ने तुरंत संज्ञान लेते हुए ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई। कलेक्टर मेहता ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों की टीम को भी श्रीगोपाल को देखने भेजा।
बता दें कि श्रीगोपाल 2008 में बीकानेर नगर विकास न्यास के चेयरमैन रहे। इस दौरान उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 February 2025 10:27 PM