06 August 2023 03:03 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छुट्टी के दिन बीकानेर संभाग की नई कमिश्नर आईएएस उर्मिला राजोरिया ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अब तक राजफेड की प्रबंध निदेशक रही राजोरिया को बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कार्यभार सौंपा। इस दौरान आईजी ओमप्रकाश पासवान व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी भी मौजूद रहे।

नीरज के पवन के चर्चित कार्यकाल के बाद नये कमिश्नर को लेकर बीकानेर काफी उत्सुक था। नीरज के पवन के ट्रांसफर के बाद आमजन ने समर्थन में प्रदर्शन किए। आईईएस एटूरू को संभागीय आयुक्त लगाया गया, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। बाद में राजोरिया को इस पद पर लगाया गया।
राजोरिया ने आते ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति व संभाग में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि आईएएस नीरज के पवन ने बीकानेर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की ओर सराहनीय कार्य किया। ऐसे में राजोरिया से भी आमजन को बड़ी उम्मीद रहेंगी।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
22 July 2020 12:21 PM