08 June 2020 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोचर में मिले अधजले शव की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। उदयरामसर के गुमशुदा युवक के परिजनों को शिनाख्त के लिए बुलाया गया था। परिजनों ने साफ कर दिया कि मृतक गुमशुदा युवक नहीं है। गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। मामला हत्या अथवा एक्सीडेंट का भी हो सकता है। आशंका है कि एक्सीडेंट हुआ हो और उसमें बॉडी झुलस गई हो। तो वहीं हत्या भी हो सकती है। लेकिन प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जो हुआ है मौके पर ही हुआ है। भारद्वाज के अनुसार मृतक की अनुमानित उम्र 40-45 है। वहीं मृतक दुबला-पतला है। हालांकि चेहरा जला होने से उम्र पर सटीक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। पुलिस का मानना है कि परिजन या नजदीकी परिचित ही शव को पहचान पाएगा। ऐसे में अगर कोई भी मृतक को पहचान पा रहा हो तो पुलिस को सूचना कर मदद करें।



.jpeg)
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
26 September 2023 01:56 PM