11 January 2026 10:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में गोचर और खेजड़ी संकट अब गहराता जा रहा है। एक तरफ खेजड़ी तबाह की जा चुकी है तो दूसरी तरफ गोचर नष्ट करने की कोशिशें जारी है। इसी मुद्दे को लेकर गोचर बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को बेसिक स्कूल प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। अब आर पार की लड़ाई होने की संभावना है। इस दौरान 27 जनवरी के कलेक्ट्रेट में होने वाले महापड़ाव में शामिल होने की अपील की गई। गोचर को बचाने संबंधी चर्चाएं हुईं।
इस दौरान शिव कुमार गहलोत, मनोज सेवग(मन्नु भाई), यशवेंद्र चौधरी, महेंद्र किराडू, सूरज प्रकाश राव, नवरत्न शर्मा, निर्मल शर्मा, विजय थानवी सहित बली व्यास, जेके पुरोहित, मोडा महाराज, गणेश मोहन, पप्पू व्यास, अनिल बिस्सा, सोहन सिंह (मोहन सिंह वेलफेयर सोसायटी), पवन सुथार, देवेंद्र बिस्सा, चंद्र व्यास, ज्ञानी सुथार, बजरंग हर्ष, राधे सारस्वत, रविकांत भाटी, मनीष रामावत, जितेन्द्र भार्गव, लाला, कैलाश आचार्य, काशी मारू, दिनेश श्रीमाली, अविनाश आचार्य सहित अनेक गौभक्त मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
30 December 2022 09:18 AM