19 July 2026 03:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा के हुकुमचंद उर्फ सेवाराम मर्डर केस के आरोपी को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी। वह पुलिस रिमांड पर था। आरोपी जगदीश पंचारिया पुत्र ओमप्रकाश मृतक हुकुमचंद का सगा भाई है।
नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार हुकुमचंद नशेड़ी था। वह कोई काम धंधा भी नहीं करता था। प्रतिदिन भाई व घरवालों से नशे के लिए पैसे मांगता, परेशान करता।
गोविंद सिंह के अनुसार इसी वजह से विवाद हुआ और जगदीश ने हुकुमचंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हालांकि पुलिस को यह पता नहीं चला है कि हुकुमचंद कौन-सा नशा करता था। आरोपी के बयानों के आधार पर नशा करने की बात सामने आई है। यही झगड़े की वजह बनीं।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर जिले में नशा युवाओं में सर चढ़कर बोल रहा है। बीकानेर में नशा इतना अधिक बढ़ चुका है कि ना तो नशेड़ियों की संख्या का अनुमान लगाया जा सकता है और ना ही नशा तस्करों की संख्या का।
आए दिन होने वाली लूट-खसोट, चोरी, मारपीट की घटनाएं भी नशे का ही दुष्परिणाम है। यहां तक कि अधिकतर तस्कर नशा खरीदने के जुगाड़ में ही तस्कर बन गये।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 May 2020 12:13 PM