29 March 2020 10:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती का सर्दी-जुकाम-बुखार से पीड़ित होना सनसनी का विषय बन गया है। यहां के किसमीदेसर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को पिछले 10-12 दिन से बुखार व सर्दी-जुकाम है, इसने किसी प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया था, मगर ठीक नहीं हुई। अब किसी ने शिकायत की तो चिकित्सा विभाग ने उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए पीबीएम में भर्ती कर लिया है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि युवती की कोई ऐसी हिस्ट्री नहीं है जिससे ये माना जाए कि उसे कोरोना हो भी सकता है। वह अपने घर पर ही है, कहीं बाहर नहीं गई। ऐसे में ट्रेवल और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री न हो तब तक कोरोना की संभावनाएं नहीं हो सकती। फिर भी पूरी सावधानी रखते हुए इलाज किया जा रहा है। सुबह उसके सैंपल भी ले लिए जाएंगे। मीणा ने अपील की है कि संदिग्ध और पॉजिटिव में फर्क समझें। लोगों के कहने या सोशल मीडिया पर मैसेज से किसी को कोरोना पॉजिटिव यानी कोरोना का मरीज़ ना मानें। मीणा ने कहा कि हमें जागरुक रहना है लेकिन अफवाह नहीं फैलानी है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
03 September 2020 11:32 AM