16 November 2021 11:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर के सरकारी चिकित्सालय से रैफर होकर बीकानेर आए अज्ञात युवक के परिजनों का पता नहीं चल रहा है। मंगलवार शाम चार बजे एक युवक को पीबीएम में भर्ती किया गया था। युवक कुछ भी बोलता नहीं है। उसके हाथ पर पप्पूराम नाम का टैटू बना हुआ है। यह हट्टा कट्टा युवक करीब 30-32 वर्ष का लग रहा है। पीबीएम के ई वार्ड में युवक का इलाज जारी है।
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर आदि सेवादार युवक की सेवा कर रहे हैं।

अगर आपको इस युवक की या युवक के परिजनों की जानकारी हो तो उन्हें व पीबीएम पुलिस चौकी को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
17 February 2021 04:40 PM