16 May 2025 09:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश पासवान के एरिया डोमिनेशन ने अपराधियों की नाक में दम कर रखा है। इसी अभियान के तहत बीछवाल पुलिस ने तीन थानों के वांछित व दस हजार के ईनामी तस्कर को धर दबोचा है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय टीम ने भुट्टों का मोहल्ला निवासी लकी भुट्टा पुत्र कासम भुट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एसपी बीकानेर ने दस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। वह कोटगेट, बीछवाल व सदर थाने का वांछित है। आरोपी पर 17.08 ग्राम स्मैक तस्करी का आरोप है। लकी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल रवि घुमरिया व कांस्टेबल रामनिवास शामिल थे।
बता दें कि बीकानेर में भुट्टों का मौहल्ला, विश्नोई बास, भाटों का बास व मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के कई क्षेत्र नशा तस्करों के गढ़ हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 February 2023 01:13 PM