03 May 2020 01:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की सफाईकर्मी महिलाओं ने कंपनी के सुपरवाइजर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दिल्ली की कंपनी आर्मोर सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड पीबीएम में सफाई की ठेकेदार कंपनी है। यहां इसका सुपरवाइजर विभोर गुप्ता है तथा प्रदीप वाल्मीकि कुछ दिनों से सुपरवाइजर के अंडर में काम कर रहा है। परिवादिया का आरोप है कि प्रदीप उन पर गंदी नज़र रखता है तथा छेड़खानी करता है। वहीं बात न मानने पर आरोपी ने उसे नौकरी से निकाल दिया। मामले में लॉक डाउन पीरियड की तनख्वाह काट लेने के आरोप भी लगे हैं। बता दें कि शनिवार सुबह इन महिलाओं ने ख़बरमंडी को वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा सुनाई थी, जिसकी ख़बर प्रकाशित की गई। सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने आरोपियों के खिलाफ धारा 509, 354(क) आईपीसी सहित एससी एसटी एक्ट के विभिन्न सेक्शन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 March 2020 10:13 AM