21 July 2020 07:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार का दिन भी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव लेकर आया है। आज पहले चरण में 18, दूसरे में 38 व तीसरे चरण में सात पॉजिटिव आ चुके हैं, यानी अभी तक कुल 63 पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं पॉजिटिव आने के साथ ही पॉजिटिव ख़बर यह है कि नेगेटिव भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। आज भी 1242 व 320 यानी कुल 1562 नेगेटिव आ चुके हैं। ऐसे में प्रतिदिन आने वाले नेगेटिव के अनुपात में कुछ प्रतिशत पॉजिटिव का रहता है। बता दें कि आज भी बीकानेर के चप्पे चप्पे से पॉजिटिव आए, जिसमें अधिक संख्या पुराने शहर से रही। आज आए पॉजिटिव गोपीनाथ भवन, कमला कॉलोनी, फड़ बाजार, चौखूंटी, बिस्सों का चौक, खारा,अंत्योदय नगर, आउट साइड ईदगाह बारी, पारीक चौक, श्रीरामसर, धोबी धोरा, पाबू बारी, बेसिक कॉलेज के पीछे, रामदेव पार्क, मुरलीधर, लालाणी व्यास चौक, कुचीलपुरा, शीतला गेट, गिन्नाणी, कोहरियों का मौहल्ला, लालीबाई बगीची, चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर, नत्थूसर गेट व तिलक नगर से हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM