22 March 2022 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को गंगाशहर क्षेत्र में ढ़ाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के अनुसार विद्युत उपकरणों के रखरखाव के उद्देश्य से यह कटौती की जाएगी। कटौती का समय सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
गंगाशहर का महावीर चौक, भट्टड़ स्कूल, विद्या विहार स्कूल, हरिराम गौशाला चौक, रांका चोपड़ा मोहल्ला व मालू गेस्ट हाउस क्षेत्र कटौती से प्रभावित होगा। ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासियों को कपड़े प्रेस, मोबाइल लैपटॉप चार्ज, ई-बाइक चार्जिंग आदि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने चाहिए।
RELATED ARTICLES
03 January 2021 06:40 PM