09 September 2026 03:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र में फर्जी वोटिंग का दूसरा मामला सामने आया है। सुबह वार्ड नंबर 47 के एक बूथ में पवन बंग का फर्जी वोट डाल दिया गया था। वहीं अब वार्ड नंबर 28 के बोथरा स्कूल बूथ में विष्णु नागल का फर्जी वोट डाला गया है।
इसे लेकर निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी के पुत्र हेमंत कातेला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कातेला ने बताया कि विष्णु नाम का युवक बीकानेर से बाहर है लेकिन उसका वोट डाला गया है। बूथ की सूची में उसके नाम पर राइट लगा था।
मामले में हमने तहकीकात की तो पता चला कि विष्णु नागल अभी लुधियाना है। वह 6 सितंबर को ही बीकानेर से लुधियाना चला गया था। अभी भी वहीं है। विष्णु से बात की तो उसने कहा मैं लुधियाना हूं, वोट की जानकारी नहीं है।
अब देखना यह है कि निर्वाचन आयोग इन दोनों फर्जी वोटों की कितनी जांच कर पाता है।
RELATED ARTICLES
25 May 2020 12:27 PM