21 April 2021 07:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंगलवार की तरह बुधवार ने भी बीकानेर को हिला कर रख दिया है। आज फिर कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा आठ सौ पार हो गया है। आज कुल 802 पॉजिटिव आए हैं, हालांकि यह आंकड़ा मंगलवार से 38 कम है। वहीं चार मौतें भी हुईं हैं।
इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी, डिप्टी सीएमएचओ योगेंद्र तनेजा, एपिडेमोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह व राजमाता सुशीला देवी भी पॉजिटिव आ गए हैं। मात्र दो दिनों में ही 1642 पॉजिटिव आना चौंकाने वाला है। स्वास्थ्य विभाग खुद कोरोना की चपेट में है। वहीं पीबीएम के कई डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि हाल ही में स्वास्थ्य भवन में हुई एक बैठक में सीएमएचओ व डॉ सुुुुशील बगैर मास्क बैठे थे। ऐसे और भी मामले सामने आए हैं जब मास्क से बेवफाई भारी पड़ी है। ऐसे में अब मास्क की अहमियत लोगों को समझ आने लगी है।
RELATED ARTICLES
27 November 2022 11:59 AM