25 October 2020 08:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र अब यूपी-बिहार वाले हालातों में आ चुका है। गिरीराज हत्याकांड के बाद भी सड़कों पर अपराध जारी है। अब एक प्रोपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना बीती रात की है। सुजानदेसर निवासी भवानी शंकर चारण ने बताया है कि पांच सात दिन पहले उसे इंस्टाग्राम पर नेहा नाम की एक लड़की का मैसेज आया। उसने भवानी से फ्लैट खरीदने की इच्छा जताई। शनिवार को उसी लड़की का फिर मैसेज आया तो कल्ला पेट्रोल पंप के पास मिलना तय हुआ। जब वह शाम को वहां नेहा से मिलने पहुंचा तो वहां महेंद्र विश्नोई व उसके साथी पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने भवानी के साथ लाठियों व लात घुसों से मारपीट की। घटना में परिवादी के सर पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 308, 323, 341, 382 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल को दी गई है।
RELATED ARTICLES
03 October 2023 02:46 PM