29 January 2022 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खाजूवाला में हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान दंतौर निवासी भागीरथ डेलू पुत्र कोजाराम, दंतौर निवासी मुकेश पुत्र कानाराम सांसी व कानाराम पुत्र पांचाराम सांसी के रूप में हुई है। कानाराम व मुकेश पिता पुत्र है।
खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत के अनुसार दुर्घटना खाजूवाला से दो किलोमीटर खाजूवाला-रावला रोड़ पर हुई। यहां सड़क पर एक बंद ट्रक खड़ा था। वहीं से गुजर रही पिकअप ट्रक में जा घुसी। ट्रक गलत साइड में खड़ा बताते हैं।
पिकअप में तीन व्यक्ति व गायें सवार थी।
पीबीएम में पहुंचे घायलों की सेवा में असहाय सेवा संस्थान सहयोग कर रहा है। संस्थान के ताहिर हुसैन ने बताया कि चिकित्सकों ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM