18 March 2020 11:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर के आगे कुछ देर पहले काली गाड़ी में आए दबंगों ने एक टवेरा सवार की धुनाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काली सफारी में चार युवक उतरे और टवेरा गाड़ी वाले की पिटाई कर फरार हो गए। लोगों का कहना है कि काली सफारी वाले ने बहुत तेज गति से वापिस गाड़ी भगाई। यहां तक कि कुछ के चपेट में आते आते बचने की बात भी कही जा रही है। इसके बाद पीबीएम चौकी में सूचना पर एचसी साहबराम मय जाब्ते के। घायल युवक का इलाज करवाया गया। साहबराम ने बताया कि युवक के चोटें आई हैं। पीड़ित युवक के परिवाद पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने गाड़ी के नंबर भी पुलिस को बता दिए हैं।
RELATED ARTICLES
03 January 2022 06:10 PM