05 March 2021 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घरेलू गैस व पेट्रोल के आसमान छूते भावों से आक्रोशित देहात महिला कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके तहत चूल्हे पर खाना पकाया गया। देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में जब घरेलू गैस सिलेंडर के भाव 352 हुआ करते थे तब बीजेपी विरोध में सड़कों पर उतरती थी। आज उसी बीजेपी की सरकार ने घरेलू गैस के भाव 352 से 832 तक पहुंचा दिए हैं, लेकिन बीजेपी वालों के मुंह पर ताले लगे हुए हैं। इस दौरान महिला कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी, जैसे नारों से विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पेट्रोल के भावों में लगी आग पर भी विरोध जताया गया। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
21 January 2024 07:01 PM