14 October 2021 10:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नवरात्रि में सोलिस ट्रैक्टर खरीदने वाले ग्राहकों पर महानवमी के दिन उपहारों की वर्षा हुई। एम एस डी ऑटो व्हील्स नोखा ने अपने ग्राहकों के लिए आज लक्की ड्रॉ निकाला। कंपनी के ईश्वरचंद दूगड़ ने बताया कि आज नगरपालिका के वाइस चेयरमैन निर्मल भूरा के हाथों ड्रॉ निकलवाया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार का रेफ्रीजिरेटर नाथूसर के धन्नाराम कड़वासरा, द्वितीय पुरस्कार थावरिया के हड़मानाराम तर्ड, तृतीय पुरस्कार सुरपुरा के सोहनराम जाट के नाम निकला। इन सभी को पुरस्कार लदान किए गए।
अन्य सभी खरीददारों को मक्खन निकालने की(बिलौना मशीन) उपहार स्वरूप भेंट की गई।
इस दौरान निर्मल भूरा ने कंपनी के सोलिस ट्रैक्टर की क्वालिटी की सराहना की। वहीं कंपनी के ग्राहकों के साथ व्यवहार व पारदर्शिता की भी तारीफ की। भूरा ने किसान भाईयों को बधाई प्रेषित की। सोलिस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक हरविंद्र सिंह, रामराम व उग्रसेन ने कंपनी के अलग अलग उत्पादों की विशेषताएं बताई।
एम एस डी ऑटो व्हील्स व एम एस डी ऑटो सब के ललित गुलगुलिया व सुमित दूगड़ ने पधारे सभी अतिथियों व किसानों का आभार जताया। ईश्वर चंद दूगड़ के अनुसार कार्यक्रम में नोखा तहसील के पचास से अधिक किसान उपस्थित थे। मंडी व्यापारी सुभाष जाखड़, मूलाराम भांभू, अखाराम भांभू, मोहनराम जाखड़, रामप्रताप तर्ड़, कैलाश रिंटोड़ व अशोक लेघा आदि उपस्थित थे।



RELATED ARTICLES
22 January 2023 11:47 PM