04 October 2020 10:41 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर हत्या का अपुष्ट मामला सामने आया है। लूणकरणसर थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि मामला खियेरा पंचायत क्षेत्र का है। जहां बीती रात गुवाड़ में बैठे लोगों पर किसी ने कैंपर गाड़ी चढ़ा दी। घटना में ईन्नीलाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं भागीरथ घायल हुआ जिसे लूणकरणसर सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे पीबीएम रैफर कर दिया गया। जांगिड़ ने बताया कि आरोप है कि चुनावी रंजिश में दूसरे पक्ष ने जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई। मामले में अभी तक किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है। ऐसे में अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
RELATED ARTICLES
01 May 2020 08:22 PM