21 October 2020 08:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब पीबीएम के रेजीडेण्ट डॉक्टरों व फैकल्टी मेंबर्स को भी कोविड जांच करवाने की अनुमति लेनी होगी। इस आशय का आदेश मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष ने जारी किया है। आदेश को लेकर पीबीएम में चर्चा का बाज़ार गरम है। हर कोई इस आदेश को बेतुका बता रहा है। इतना ही नहीं विभाग को लैब को भी आदेश दिए हैं कि उनकी अनुमति के बिना फैकल्टी मेंबर्स व रेजीडेण्ट डॉक्टरों की कोरोना जांच ना की जाए। इस आदेश की पालना में विभागाध्यक्ष ने एक कमेटी गठित की है। जिसका अध्यक्ष डॉ विजय तुंदवाल को बनाया है।
वहीं डॉ श्याम लाल मीणा व डॉ एन के गहलोत को सदस्य बनाया है। यानी कि पूरे शहर का इलाज करने वाले रेजीडेण्ट डॉक्टर भी कोरोना जांच करवाने का निर्णय स्वयं नहीं ले पाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि स्टाफ के पॉजिटिव आने पर व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती है इसीलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। लेकिन एच ओ डी साहब भूल गए, कि डॉक्टर की जान भी तो जान ही होती है, और फिर पॉजिटिव डॉक्टर मरीजों को भी तो ख़तरे में डालेंगे।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 September 2020 03:20 PM