03 June 2020 08:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाने के पीछे जेपी ज्वैलर्स में चोरी का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। आरोपी का नाम भरत पुत्र भैराराम सोनी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी मगर वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में चोट भी लगी है। पुलिस से आरोपी बचकर नहीं निकल सकता। वहीं आरोपी के हाथ में जो पिस्टल दिख रही थी, अनुमान है कि वह खिलौना पिस्टल थी। बताया जा रहा कि आरोपी अम्ल आदि मादक पदार्थों का नशेड़ी है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM