08 July 2026 09:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईजी ओमप्रकाश ने बीकानेर संभाग में तैनात पुलिस निरीक्षकों की तबादला सूची जारी कर दी है। कुल 24 पुलिस निरीक्षकों के जिले बदल दिए गए हैं।
बीकानेर में तैनात भजनलाल को हनुमानगढ़, आलोक सिंह को श्रीगंगानगर, धीरेन्द्र सिंह शेखावत को चुरू व महेश कुमार शीला को हनुमानगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है।
वहीं श्रीगंगानगर में तैनात देवेंद्र सिंह, हनुमानगढ़ में तैनात अशोक विश्नोई, श्रीगंगानगर में तैनात ईश्वर प्रसाद, चुरू में तैनात सुरेंद्र कुमार व हनुमानगढ़ में तैनात हंसराज को बीकानेर लाया गया है।
इसके अतिरिक्त सुभाष कच्छावा को हनुमानगढ़ से चुरू, तेजवंत सिंह को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, कैलाशचंद्र को हनुमानगढ़ से चुरू, अनिल कुमार चौधरी को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर, जगदीश सिंह गोदारा को हनुमानगढ़ से चुरू, राजेन्द्र सिंह को श्रीगंगानगर से चुरू, बजरंग लाल को श्रीगंगानगर से चुरू, अजय कुमार को श्रीगंगानगर से चुरू, इमरान खान को चुरू से श्रीगंगानगर, रायसिंह को चुरू से हनुमानगढ़, जयप्रकाश झाझड़िया को चुरू से हनुमानगढ़, हनुमानाराम को हनुमानगढ़ से चुरू, मदनलाल को चुरू से हनुमानगढ़, पुष्पेंद्र झाझड़िया को चुरू से हनुमानगढ़ व कृष्ण कुमार को श्रीगंगानगर से चुरू लगाया गया है।
बता दें कि आईजी ओमप्रकाश द्वारा 24 अफसरों के तबादले की ख़बर दोपहर बाद वायरल हो गई थी। मगर सूची किसी के हाथ नहीं लगी। उधर आईजी ओमप्रकाश जयपुर रवाना हो गये। ऐसे में पुलिस विभाग से लेकर पत्रकारों के बीच हलचल का माहौल रहा।
पता चला है कि आईजी ने सूची आउट करने से मना कर दिया था। हालांकि अब सूची व प्रेस नोट दोनों ही बाहर आ चुके हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
20 August 2020 03:57 PM