19 January 2022 02:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो दिन से बिना सीआई चल रहे गंगाशहर थाने को नये सीआई का इंतजार है। एसपी योगेश यादव भी नये सीआई के सलेक्शन को लेकर मंथन कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार शाम अथवा गुरूवार सुबह तक नये सीआई का नाम तय हो जाएगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लाइन पुलिस में तैनात तीन इंस्पेक्टरों को प्राथमिकता दी जाएगी। लाइन में वर्तमान में रमेश सर्वटा, विरेंद्र पाल सिंह व लक्ष्मण राठौड़ तैनात हैं। इसके अतिरिक्त महिला थाने में तैनात सुरेंद्र प्रजापत भी प्रयासरत बताए जा रहे हैं। हालांकि सीआई के सलेक्शन में मंत्री बीडी कल्ला की इच्छा भी महत्वपूर्ण होगी। कल्ला व एसपी योगेश यादव की इच्छा के सामंजस्य से ही गंगाशहर का नया थानेदार तय होगा। एसीबी की कार्रवाई के बाद हुई फजीहत की वजह से नये थानाधिकारी का सलेक्शन गंभीर विषय भी हो गया है। गंगाशहर थाने के अतिरिक्त साईबर सैल में भी सीआई की नियुक्ति होनी है। लाइन के तीन इंस्पेक्टरों में से एक का झुकाव साईबर सैल की तरफ भी बताया जा रहा है। वहीं महिला थाने के थानाप्रभारी सुरेंद्र प्रजापत गंगाशहर थाने में रूचि लेते दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो गंगाशहर अथवा साईबर सैल में से एक पर रमेश सर्वटा का नंबर लगना तय है। वहीं गंगाशहर का जिम्मा राठौड़ को दिया जा सकता है। विरेन्द्र पाल भी उम्दा ऑफिसर माने जाते हैं। लूणकरणसर व बज्जू के बाद लाइन में तैनात विरेंद्र पाल को हाल ही में दो गंभीर मामलों की जांच में शामिल किया गया था।
बता दें कि गंगाशहर के प्रभावशाली लोग भी अपने प्रिय नामों के लिए सिफारिश करेंगे। अब किसकी कितनी इच्छा फलित होती है यह एसपी योगेश यादव की इच्छा ही अंतिम रूप से तय करेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
13 February 2026 02:44 PM