22 November 2024 11:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के पूर्व संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन एक बार फिर बीकानेर आ रहे हैं। वे शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आ रहे हैं। डॉ. नीरज के. पवन वर्तमान में युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव हैं। वे शनिवार को विभाग से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में बीकानेर आ रहे हैं। इस दौरान वे संभाग में चल रहे विविध निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पवन सुबह 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। वहीं शाम 7 बजे पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में नीरज के. पवन ने बतौर संभागीय आयुक्त काफी बेहतरीन कार्य किए थे। विशेष तौर पर अतिक्रमण हटाने के मामले में वे विशेष चर्चा में आए।
RELATED ARTICLES
22 January 2023 11:47 PM