16 May 2025 09:34 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर की रोही में मिले मानव कंकाल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लूणकरणसर की हापासर रोही में यह कंकाल मिला था। थानाधिकारी गणेश कुमार के अनुसार जहां कंकाल मिला, वह एक ऊजड़ स्थान है। वहां आमतौर पर लोग महीनों तक भी नहीं जाते हैं। अनुमान है कि यह कंकाल एक दो माह पुराना है।
कंकाल क्षत विक्षत अवस्था में मिला। खोपड़ी कहीं थी और हाथ पैर कहीं थे। पुलिस ने एफ एस एल टीम, डॉग स्क्वायड टीम सहित विभिन्न जांच टीमें बुलाई। सैंपल उठाए गए।
बताया जा रहा है कि यह कंकाल किसका है, इसका पता लगाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। डीएनए टेस्ट भी करवाना पड़ेगा।
पुलिस को धरातल पर भी गहन तहकीकात करनी पड़ेगी। अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। किसी की हत्या के बाद उसे यहां फेंका गया था या किसी लावारिस की मौत यहां हुई थी। अब देखना यह है कि लूणकरणसर पुलिस व जांच टीमें कब तक इस रहस्य से पर्दा उठा पाती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 May 2020 08:32 PM