17 April 2020 10:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन की वजह से लगातार कई दिनों से धूप में कड़ी ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया पर मांग उठने लगी है। पुलिस के प्रति हमदर्दी भरी यह अपीलें सकारात्मक है। कोरोना इमरजेंसी में पुलिस अपनी जान का खतरा उठाकर भी हमारे लिए ड्यूटी कर रही है। ऐसे में अब टैंट वालों से अपील के बाद कहीं-कहीं टैंट की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर मांग की जा रही है कि टैंट के अंदर पंखा या कूलर लगाया जाए, ताकि पुलिस को गर्मी से राहत मिल सके। बता दें कि कड़ी ड्यूटी की यह पारी बहुत लंबी है, ऐसे में जरूरी भी है कि कुछ सुविधाएं मिले। अधिवक्ता अनिल सोनी ने फेसबुक पर पुलिस के लिए टैंट के साथ कूलर लगाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
08 January 2022 11:27 PM