12 June 2020 01:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जागरुकता और समझदारी में गांव के लोग शहर से आगे हैं। आज बीकानेर स्वास्थ्य विभाग ने श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव व बीकानेर कोटगेट थाना क्षेत्र की कसाइयों की बारी क्षेत्र में कोरोना जांच कैंप लगा रखा है। रिड़ी में अब तक करीब साढ़े चार सौ लोग सैंपल दे चुके हैं, वहीं बीकानेर शहर के इस मोहल्ले से अब तक सौ सैंपल मिले हैं। जबकि कोटगेट थाना क्षेत्र के इस मोहल्ले की कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो चुकी तथा वह संक्रमित होने के दौरान घर आती-जाती भी रही। इतना ही नयी इस मोहल्ले के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी पूरी ताकत लगा रहा है, यहां तक कि मीडिया के माध्यम से भी अपील कर दी गई। ऐसे में देखा जाए तो स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता व समझदारी में गांव के लोग शहरी लोगों से बहुत आगे है।
RELATED ARTICLES
19 December 2021 12:00 AM