29 September 2020 03:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाराष्ट्र सरकार की तानाशाही बढ़ती ही जा रही है। उधव ठाकरे सरकार ने लोकतंत्र पर एक और हमला कर दिया है। अभिनेत्री कंगना रणौत के ऑफिस में गलत तरीके से तोड़फोड़ के बाद अब बीएमसी ने कंगना के सभी पड़ोसियों को भी नोटिस दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि बीएमसी ने कंगना के पड़ोसियों को डराते हुए उसे अकेला छोड़ने को कहा है।

चेतावनी दी गई है कि कंगना का साथ देने वाले पड़ोसियों के घर तोड़ दिए जाएंगे। मुंबई के ये हालात महाराष्ट्र सरकार पर सवालिया निशान लगाते हैं। सरकार द्वारा अपने नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार गलत है। बता दें कि लोकतंत्र को दबाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंड़ों से देशभर में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है। ठाकरे का ये रवैया भारतीय लोकतंत्र की मूलभावना को ध्वस्त कर रहा है

RELATED ARTICLES
14 October 2021 02:51 PM