24 March 2020 06:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक तरफ लोग कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए मुफ्त में मास्क बांट रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ दुकानदार घर भरने में लगे हैं। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ के पास नाम न बताने की शर्त पर एक युवक ने शिकायत भेजी। शिकायत कर्ता के अनुसार दुकानदार ने उसे मास्क की कीमत पच्चीस रूपए बताई। कितने प्लाइ का है पूछने पर जवाब मिला जो है यही है लेना है तो लो। इस पर शिकायतकर्ता ने पांच मास्क खरीदे, जिसके 125 रूपए देने पड़े। जबकि भारत सरकार की साफ गाइडलाइन है कि टू प्लाइ मास्क की अधिकतम कीमत आठ व थ्री प्लाइ की दस रुपए प्रति मास्क ही ले सकते हैं। वहीं सैनेटाइजर की अधिकतम कीमत सौ रुपए प्रति दो सौ एम एल ही ले सकते हैं।
RELATED ARTICLES
16 January 2022 11:39 AM