24 August 2021 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कौन कहता है कि दुनिया में ईमानदारी नहीं बची है। गंगाशहर के वसुंधरा नगर निवासी ने ईमानदारी का परिचय देकर सबका दिल जीत लिया है। वसुंधरा नगर गली नंबर 2 निवासी बांके बिहारी पुत्र रवि प्रकाश पंचारिया को आज कॉलेज से लौटते वक्त सड़क पर एक पर्स मिला। रानी बाज़ार क्षेत्र में मिले इस पर्स के मालिक की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली। घर आकर ख़बरमंडी न्यूज़ से संपर्क साधा तो हमने तुरंत दस्तावेज जांच करने को कहा। बांके बिहारी ने दस्तावेज देखे तो उसमें एक एसी का बिल था, जिसमें एक नंबर थे। फोन मिलाया तो पर्स के मालिक रानी बाज़ार निवासी आदित्य सहगल ने फोन उठाया। आदित्य को घर बुलाकर आधार कार्ड से पहचान कर पर्स सौंप दिया गया। पर्स में आदित्य का आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो एटीएम कार्ड व कुछ रूपए थे। बता दें कि बांके बिहारी नर्सिंग स्टूडेंट है।
ख़बरमंडी न्यूज़ आप सभी से अपील करता है कि ऐसे ही सभी की मदद करते हैं। आपकी मदद कभी आपके लिए भी मदद बनकर लौटेगी।

RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
13 January 2021 07:36 PM