01 September 2020 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। फायरिंग के बढ़ते मामलों के बीच नयाशहर पुलिस ने अवैध फिर हथियारों पर कार्रवाई की है। एएसआई ओमप्रकाश यादव मय टीम ने पूगल रोड़ सब्जी मंडी से राजवीर उर्फ अभिषेक पुत्र भैरूंरतन सांखला से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नत्थूसर कुंए के पास का निवासी है। पुलिस हथियार की खरीद फरोख्त की जानकारी जुटा रही है। बता दें कि इन दिनों शहर में फायरिंग व हत्या की घटनाएं अधिक हुई है। ऐसे में अवैध हथियारों की धरपकड़ अतिआवश्यक हो गई है।
RELATED ARTICLES
24 December 2020 07:05 PM