28 February 2025 10:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डीएसटी व सदर पुलिस ने खतरनाक मादक पदार्थ एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूडसर, सेरूणा थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय राधेश्याम पुत्र गोपीदास स्वामी के रूप में हुई है। आरोपी के पास 59 ग्राम एमडी मिली है।
सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार आरोपी राधेश्याम बीकानेर में एमडी सप्लाई करने आया था। डीएसटी को मिली सूचना पर डीएसटी व सदर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया। अब तक की पूछताछ में पता चला है कि वह यह एमडी कोटा से खरीदकर लाया था।
कार्रवाई करने वाली डीएसटी की एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में हैड कांस्टेबल कानदान, हैड कांस्टेबल महावीर सिंह व कांस्टेबल लखविंद्र शामिल थे। सूचना लखविंद्र सिंह की थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 January 2025 01:16 PM