12 December 2021 09:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर पेट्रोल पंप, कोचर सर्किल के पास हुए एक्सीडेंट का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो सामने आया है। घटना रविवार सुबह पांच बजे की है। जब मुरलीधर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय भूपेंद्र नारायण पुत्र सत्यनारायण सारस्वत हंसा गेस्ट हाउस से पैदल घर को निकले थे। कोचर सर्किल के पास वह सड़क के एक किनारे चल रहे थे। पीछे से तूफानी स्पीड में आई अनियंत्रित कार ने भूपेंद्र नारायण को उड़ा दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि भूपेंद्र नारायण 15 से 15 फीट ऊपर काफी आगे तक उछल कर नीचे गिरे। उन्हें पीबीएम ले जाया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।
दुर्घटना करने वाली कार व कार चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने अपील की है कि भूपेंद्र की जान लेने वाली कार व उसके चालक की जानकारी मिले तो गंगाशहर पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।
बता दें कि ये घटना कार चालक की हद पार लापरवाही उजागर करती है। जिस तरह से कार ने भूपेंद्र नारायण को उड़ाया, मामला जानबूझकर उड़ाने का भी हो सकता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
03 May 2023 10:29 PM