12 July 2026 10:52 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोझा निवासी 60 वर्षीय भंवर लाल पुत्र रामचंद्र रोझ के रूप में हुई है।
घटना रविवार सुबह की है। गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित चक 298 आरडी फूलदेसर की रोही स्थित एक खेत की डिग्गी में भंवरलाल के डूबने की ख़बर मिली।
लूणकरणसर पुलिस व टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टाइगर फोर्स के साहबराम सांसी व मंगेश विश्नोई ने ग्रामीणों की मदद से शव डिग्गी से बाहर निकाला।
मामला आत्महत्या का होने की आशंका जताई जा रही है। जिस खेत की डिग्गी में भंवरलाल डूबा, वह खेत उसका था ही नहीं। हालांकि परिजनों ने इसे हादसा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM